{"_id":"60fb03dd8ebc3e580c1de077","slug":"jammu-kashmir-pakistan-airforce-model-balloon-found-in-the-field-of-mendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: खेत में मिला पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: खेत में मिला पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
Fri, 23 Jul 2021 11:31 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:31 PM IST
सार
मनकोट तहसील में मिले पाकिस्तानी एयरफोर्स मॉडल गुब्बारे को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंढर उपजिले की मनकोट तहसील में शुक्रवार देर रात को पाकिस्तानी एयरफोर्स मॉडल का एक गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया, और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब पौने नौ बजे मनकोट तहसील के नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव बलनोई निवासी मोहम्मद शरीफ ने अपने खेतों में पाकिस्तानी एयरफोर्स मॉडल का नीले और सफेद रंग का गुब्बारा देखा। गुब्बारे के ऊपर पीआईए लिखा हुआ था।
विज्ञापन
इस बारे में आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि यह गुब्बारा कहां से और कैसे आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा
गौरतलब है कि जिले में छह महीने में यह दूसरा अवसर है जब इस प्रकार पाकिस्तान एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा बरामद हुआ है। इससे पूर्व मनकोट तहसील के गांव उछाद में भी इसी प्रकार का गुब्बारा मिला था।