फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news Uri Operation army caught pakistani terrorist and Two ogw of terrorists arrested in Pulwama

पांच बड़ी खबरें: उड़ी में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी, पुलवामा में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। उधर, कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news Uri Operation army caught pakistani terrorist and Two ogw of terrorists arrested in Pulwama
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड एक रेडियो सेट बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आतंकी द्वारा किए गए खुलासों ने एक बार फिर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


सेना ने किया खुलासा: पकड़ा गया पाकिस्तान से आया आतंकी, दस दिन में घुसपैठ की तीन साजिशें नाकाम
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड एक रेडियो सेट बरामद हुआ है। उसकी उम्र 19 साल है। 26 सितंबर को एक आतंकी मारा भी गया था। घुसपैठ की इन साजिशों ने एक बार फिर एलओसी पर पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफाश किया है। ये बातें मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स जीओसी, 19 डिविजन ने कहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पुलवामा: आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, श्रीनगर में आतंकी रियाज के इशारे पर बनाया ठिकाना भी ध्वस्त
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि आतंकवादी रियाज ने उन्हें श्रीनगर के राजोरीकदल में एक ठिकाना बनाने का काम सौंपा था। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग पहुंचे नितिन गडकरी, जेड-मोड सुरंग के निर्माण का निरीक्षण किया
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोनमर्ग में जेड मोड सुरंग के निर्माण का किया निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी ली। वहीं सोमवार को गडकरी ने कहा था कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का काम तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। मेगा हाईवे और टनल प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली से कश्मीर तक सड़क से सफर आठ घंटे में पूरा होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलवामा: कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे एसएसपी गुलाम जिलानी वानी, कई चौकियों का किया दौरा
गुलाम जिलानी वानी ने सोमवार को पुलवामा के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पदभार ग्रहण किया। एसएसपी पुलवामा गुलाम जिलानी वानी के पदभार ग्रहण करने के दौरान  पुलवामा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नए एसएसपी को पुलिस जिला पुलवामा के जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed