फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two ogw of terrorists arrested in Pulwama hideout destroyed in Srinagar

पुलवामा: आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, श्रीनगर में आतंकी रियाज के इशारे पर बनाया ठिकाना भी ध्वस्त

Tue, 28 Sep 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 11:23 AM IST
सार

श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two ogw of terrorists arrested in Pulwama hideout destroyed in Srinagar
आतंकी ठिकाना, फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि आतंकवादी रियाज ने उन्हें श्रीनगर के राजोरीकदल में एक ठिकाना बनाने का काम सौंपा था। इस खुलासे के बाद सीआरपीएफ ने अभियान शुरू किया और ठिकाने का पता लगाया। हालांकि ठिकाने से कोई बरामदगी नहीं हुई है। जिस घर में ठिकाना बनाया गया था उसके मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही एक आतंकी को मार गिराया गया है। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले रविवार को उड़ी सेक्टर के गोहलन इलाके में संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी हथलंगा जंगल क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था जो घुसपैठ कर दाखिल हुए थे। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। वहीं 18 सितंबर को भी उड़ी सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की गई थी जिसे सतर्क जवानों ने नाकाम बनाया था।

 

हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं- सेना

उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बारामुला के बोनियार में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को एलओसी पर स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेना एलओसी पर या भीतरी इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है। कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed