{"_id":"6152c5f88ebc3edadf304003","slug":"union-road-transport-and-highways-minister-nitin-gadkari-inspects-the-construction-of-z-morh-tunnel-in-sonmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग पहुंचे नितिन गडकरी, जेड-मोड सुरंग के निर्माण का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग पहुंचे नितिन गडकरी, जेड-मोड सुरंग के निर्माण का निरीक्षण किया
Tue, 28 Sep 2021 01:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:06 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोनमर्ग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेड मोड सुरंग के निर्माण का निरीक्षण किया, साथ ही कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोनमर्ग में जेड मोड सुरंग के निर्माण का किया निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी ली। वहीं सोमवार को गडकरी ने कहा था कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का काम तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। मेगा हाईवे और टनल प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली से कश्मीर तक सड़क से सफर आठ घंटे में पूरा होगा।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि किसी क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास में रोड कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। मंत्रालय धन की कमी आड़े नहीं आने देगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया दी जाएंगी। नए प्रोजेक्ट रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे जो स्थानीय लोगों की आजीविका के साधनों में वृद्धि के साथ ही पर्यटन व कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली से जम्मू हो या जम्मू से श्रीनगर, यात्रा समय को घटाकर आधा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित श्रीनगर रिंग रोड का काम 2023 के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
1.4 लाख करोड़ से बन रहीं 31 सुरंगें
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 सुरंगें बनाई जा रही हैं। रोड कनेक्टिविटी के तहत जम्मू-कश्मीर में 20 और लद्दाख में 11 टनल बन रही हैं जिनकी कुल लंबाई 52 किलोमीटर है। इन सुरंगों के निर्माण की लागत 1.4 लाख करोड़ है। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही।
श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जेड मोड़ टनल का निरीक्षण करने पहुंचे गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो वर्ष में जम्मू-कश्मीर की सड़क परियोजनाओं में जितना काम किया है, उतना कार्य करने में इससे पूर्व 50 वर्ष लग गए थे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास कार्यों में रफ्तार के सवाल पर गडकरी ने कहा कि इसका उत्तर सभी के लिए अध्ययन और चिंतन का विषय है। गगनगीर और सोनामर्ग के बीच बन रही जेड मोड़ टनल 6.5 किलोमीटर लंबी है, जिसके दोनों सिरे हाल ही में मिले हैं।
कश्मीर दिसंबर 2022 तक रेल से जुड़ेगा कन्याकुमारी से
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह परियोजनाएं प्रदेश में सामाजिक आर्थिक विकास को बुलंदी देंगे। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के बुनियादी ढांचे में आधारभूत बदलाव आया है। 2014 तक पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में सात राष्ट्रीय राजमार्ग थे, जिनकी संख्या 2021 में बढ़कर अकेले जम्मू-कश्मीर में 11 हो गई है। 2015 में प्रधानमंत्री ने रोड के लिए 40900 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट घोषित किए थे। इनमें से 38 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। दिसंबर 2022 तक कश्मीर रेल से कन्याकुमारी से जुड़ जाएगा। पिछले एक साल में 11 टनल प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं। चिनैनी-किश्तवाड़ हाईवे पर 10 हजार करोड़ की लागत से चार टनल बनेंगी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चार हजार करोड़ से टनल बन रही हैं। इसके अलावा तीन हजार करोड़ से पांच फ्लाईओवर भी बनेंगे।