फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Launching pads of terrorists reactivated across LoC in Poonch

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में एलओसी पार आतंकियों के लांचिंग पैड फिर सक्रिय, सेना चौकस

Sat, 10 Jul 2021 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 04:32 AM IST
सार

  • फरवरी में संघर्षविराम के बाद से नहीं हो रही थी ज्यादा हलचल
  • अब छह से आठ आतंकियों के दल घुसपैठ करने की फिराक में

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Launching pads of terrorists reactivated across LoC in Poonch
demo pic... - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-पाकिस्तान की सेनाओं में नियंत्रण रेखा पर चार माह से जारी संघर्ष विराम के बीच कुछ दिन से नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकियों के लांचिंग पैड पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। कुछ समय से वीरान पड़े अधिकतर लांचिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी जमा हो गए हैं। छह से आठ-आठ की संख्या में मौजूद आतंकियों के दल भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की ताक में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इसी वर्ष फरवरी के अंत में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का समझौता होने के पूर्व ही पाकिस्तानी सेना की तरफ से आतंकियों को नियंत्रण रेखा के आसपास अपनी गतिविधियां सीमित करने को कहा गया था। इसके चलते नियंत्रण रेखा के उस पार अधिकतर लांचिंग पैड पर नाम मात्र आतंकियों की ही मौजूदगी रह गई थी, लेकिन कुछ दिन से करीब-करीब हर लांचिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुंछ में नियंत्रण रेखा के उस पार कृष्णा घाटी सेक्टर के मंडोल और तत्तापानी, मेंढर के उस पार निखियाल, दिगवार के उस पार चिड़ीकोट, शाहपुर के उस पार नेजापीर और सावजियां के उस पार छह से आठ-आठ के दल में कई आतंकी घुसपैठ के लिए डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक माह में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुस आए दो पाकिस्तानी नागरिकों को सेना द्वारा दबोच कर पुलिस के हवाले किया जा चुका है। जिन्हें पुलिस द्वारा गहन पूछताछ केंद्र तक भेजा जा चुका है।

हालांकि नियंत्रण रेखा से दबोचे गए पाकिस्तानी नागरिकों के आतंकियों के साथ किसी प्रकार के संबंधों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पूर्व की घटनाओं पर गौर किया जाए तो जब भी उस पार आतंकियों की मौजूदगी बढ़ी है, उस पार से रेकी के लिए पाकिस्तानी नागरिकों को इस तरफ भेजा जाता रहा है।


सुरक्षा अमला हाई अलर्ट पर
सीमा पार की हलचल के इनपुट मिलने के बाद से सुरक्षा अमले को पहले से ज्यादा अलर्ट कर दिया गया है। जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना एंव अन्य सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और उस पार से घुसपैठ के लिए होने वाले आतंकियों के हर प्रयास को नाकाम बनाने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed