फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including weather Baramulla police busted fake sim card racket and ssp srinagar

पांच बड़ी खबरें: बुजुर्ग की मदद कर सुर्खियों में आए एसएसपी श्रीनगर, बारामुला में नकली सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़

Mon, 15 Nov 2021 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 04:41 PM IST
सार

एसएसपी संदीप चौधरी एक बार फिर अपनी दरियादिली की वजह से सुर्खियों में हैं। उधर, बर्फबारी को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा अलर्ट के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। घाटी के बारामुला में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including weather Baramulla police busted fake sim card racket and ssp srinagar
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवादियों के खात्मे के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करती है। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही पुलिस उनकी मदद में भी तैयार रहती है। बर्फबारी के दौरान पेश आने वाली दिक्कतें हों या कोई अन्य मदद, पुलिस के जवान हरदम लोगों के साथ खड़े रहते हैं। एक ऐसी ही मिसाल जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएसपी संदीप चौधरी ने पेश की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

नगरोटा मुठभेड़ का एक साल: गोला-बारूद से भरे ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे थे खूंखार आतंकी, जवानों ने ऐसे किया था ढेर
बर्फबारी को देखते हुए नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा अलर्ट के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। सर्दी के मौसम में आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। बीते साल नवंबर महीने में चार आतंकियों ने ऐसी ही नापाक हरकत की थी। हालांकि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अलर्ट रहते हुए सुरक्षाबलों ने घाटी को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम किया था। इस दौरान जम्मू के नगरोटा में जवानों ने चारों आतंकियों को ढेर किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने नकली सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

कश्मीर घाटी के बारामुला में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रैकेट से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जिसमें सिम कार्ड के साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम का मिजाज: श्रीनगर समेत कश्मीर के सभी जिलों में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में भी ठंड बढ़ी
जम्मू-कश्मीर में सर्दी बढ़ गई है। कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जम्मू में भी ठंड बढ़ी है। यहां सामान्य से कम तापमान दर्ज हुआ है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 20 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


महबूबा का केंद्र पर निशाना: कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के माहौल को मोदी सरकार ने बिगाड़ा     
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडित विस्थापितों की घाटी में सम्मानजनक वापसी के माहौल को बिगाड़ दिया है। भाजपा कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बनाकर केवल देश में वोट बटोरने का काम करती है, लेकिन उसे कश्मीरी पंडितों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed