फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Report Temperature below zero in all districts of Kashmir including Srinagar

मौसम का मिजाज: श्रीनगर समेत कश्मीर के सभी जिलों में पारा शून्य से नीचे, जम्मू में भी ठंड बढ़ी

Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
सार

कश्मीर के सभी जिलों में पारा शून्य से नीचे चल रहा है। 21 से 23 नवंबर तक उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Weather Report Temperature below zero in all districts of Kashmir including Srinagar
कश्मीर में बढ़ी सर्दी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सर्दी बढ़ गई है। कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जम्मू में भी ठंड बढ़ी है। यहां सामान्य से कम तापमान दर्ज हुआ है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 20 नवंबर तक बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। 21 से 23 नवंबर तक उत्तरी कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महबूबा का केंद्र पर निशाना: कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के माहौल को मोदी सरकार ने बिगाड़ा     
विज्ञापन


श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू जिले की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान में 23.4 और न्यूनतम तापमान 10. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं। कश्मीर में कड़ाके की ठंड चिल्ले कलां के रूप में 40 दिनों के लिए मनाई जाती है। 21 दिसंबर से कश्मीर में चिल्ले कलां शुरू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed