फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including terrorists killed kulgam bjp leader and Two professors stranded in Afghanistan

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में भाजपा नेता की हत्या, अफगानिस्तान में फंसे दो प्रोफेसर समेत पांच बड़ी खबरें

Tue, 17 Aug 2021 06:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Aug 2021 06:14 PM IST
सार

कुलगाम में मंगलवार को होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उधर, अफगानिस्तान में फंसे दो प्रोफेसरों को लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोशिश तेज हो गई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including terrorists killed kulgam bjp leader and Two professors stranded in Afghanistan
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा नेता जावेद अहमद डार की गोली मार कर हत्या कर दी है। जावेद होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी थे। आतंकियों की तलाश में इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर भाजपा इकाई ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कुलगाम में जावेद अहमद डार की हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। यह कायरतापूर्ण कृत्य है। जावदे के परिवार के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: दो प्रोफेसर अफगानिस्तान में फंसे, उपराज्यपाल ने विदेश राज्यमंत्री को दी जानकारी
अफगानिस्तान में मची अफरी-तफरी के बीच जम्मू-कश्मीर के लोगों के जो लोग वहा फंसे हैं उनको निकालने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से बात की। काबुल स्थित बख्तर विश्वविद्यालय में कुलगाम के रहने वाले दो लोग प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनके परिजनों ने इस बारे में एलजी को विस्तार से बताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप, पढ़ें क्या बोले आईजी
श्रीनगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस मामले पर पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस उप-प्रधान उमर अब्दुल्ला ने भी निशाना साधा है। इसी बीच पुलिस का भी बयान आया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: सांबा में फिर देखा गया ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
जम्मू संभाग के सांबा जिले में बीती रात ड्रोन देखा गया। जिसकी सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। बता दें कि सारथीकला के पास बब्बर नाला क्षेत्र में ड्रोन गतिविधि देखी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


मौसम का मिजाज: अमरनाथ गुफा सहित पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, अगस्त में श्रीनगर में 16 साल बाद न्यूनतम तापमान
श्री अमरनाथ पवित्र गुफा में स्वतंत्रता दिवस पर बर्फबारी हुई। इस बीच गुफा क्षेत्र में तैनात सुरक्षाबलों, लंगर संगठनों और अन्य लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया। उधर, कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी श्रीनगर में गत शनिवार की रात को सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 16 साल बाद न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 31 अगस्त 2005 को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed