जम्मू-कश्मीर: दो प्रोफेसर अफगानिस्तान में फंसे, उपराज्यपाल ने विदेश राज्यमंत्री को दी जानकारी
अफगानिस्तान में फंसे दो प्रोफेसरों को लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोशिश तेज हो गई है। पता लगाया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के कितने लोग वहां फंसे हुए हैं।
विस्तार
अफगानिस्तान में मची अफरी-तफरी के बीच जम्मू-कश्मीर के लोगों के जो लोग वहा फंसे हैं उनको निकालने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से बात की। काबुल स्थित बख्तर विश्वविद्यालय में कुलगाम के रहने वाले दो लोग प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। उनके परिजनों ने इस बारे में एलजी को विस्तार से बताया था।
इसके बाद एजली ने दोनों प्रोफेसरों को लाने के लिए विदेश राज्यमंत्री से बात कर जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर आसिफ अहमद और प्रोफेसर आदिल रसूल के परिवारों को आश्वस्त करता हूं कि वे सुरक्षित हैं और जल्द ही घर पहुंच जाएंगे।
Spoke to MoS Foreign Affairs,
Shri V Muraleedharan Ji for immediate evacuation of professors from Kulgam teaching at Bakhtar University in Kabul.He has assured the government is committed to bring back every Citizens safely as soon as possible.विज्ञापन विज्ञापन— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) August 17, 2021