{"_id":"614088d58ebc3e01de1316b9","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-pulwama-grenade-attack-and-mehbooba-mufti-jammu-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: पुलवामा ग्रेनेड हमले में तीन नागरिक घायल, आठ दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं महबूबा मुफ्ती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: पुलवामा ग्रेनेड हमले में तीन नागरिक घायल, आठ दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचीं महबूबा मुफ्ती...
Tue, 14 Sep 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 14 Sep 2021 05:12 PM IST
सार
कश्मीर संभाग के पुलवामा में आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया। यह हमला मुख्य चौक पर तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि ग्रेनेड सड़क पर जाकर फटा, जिसकी जद में आने से तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए। जम्मू संभाग में राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन पर उतर आए हैं। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के बाद अब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार से आठ दिवसीय दौरे पर जम्मू संभाग में रहेंगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के पुलवामा में आतंकियों ने मंगलवार को ग्रेनेड हमला किया। यह हमला मुख्य चौक पर तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि ग्रेनेड सड़क पर जाकर फटा, जिसकी जद में आने से तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हमला करने के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सियासी पारा हाई: राहुल गांधी के दौरे के बाद महबूबा पहुंचीं जम्मू संभाग, भाजपा और अपनी पार्टी ने भी लगाया जोर
जम्मू संभाग में राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन पर उतर आए हैं। राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के बाद अब पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मंगलवार से आठ दिवसीय दौरे पर जम्मू संभाग में रहेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना पहले से ही विधानसभा क्षेत्रों के दौरों में डटे हुए हैं। अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी भी जम्मू संभाग में रैलियां कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
बारामुला: भारतीय सेना ने छात्रों के लिए आयोजित की इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता
कश्मीर के बारामुला में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा डेलिना में कश्मीर विश्वविद्यालय, उत्तरी परिसर में एक क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बारामुला के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों की भागीदारी देखी गई। प्रत्येक टीम में आठवीं से दसवीं तक के तीन छात्र शामिल थे। छात्रों से खेल, संस्कृति, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणित आदि जैसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कुपवाड़ा: सेना ने माछिल सेक्टर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, भारी संख्या में पहुंचे लोग, जताया आभार
कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर में सेना ने लोगों के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के लोगों को बुनियादी दंत चिकित्सा प्रदान करना था। आयोजन को सफल और अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने के लिए सेना की ओर से कई दिन पहले से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। ग्रामीणों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की और कश्मीर को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में भारतीय सेना के योगदान के लिए आभारी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंजीनियर दिवस: काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली विभाग के कर्मी और इंजीनियर, इस बात से हैं खफा
मांगें पूरी न होने पर बिजली विभाग के कर्मी और इंजीनियर खासे खफा हैं। इसे लेकर 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस पर कर्मी और इंजीनियर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। साथ ही 2 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर सतवारी चौक में प्रदर्शन करेंगे। पीडीडी इंप्लायज यूनियन और इंजीनियर यूनियन ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर अपनी मांगों को उठाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें