फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Engineers Day Electricity department personnel and engineers will work by tying a black band

इंजीनियर दिवस: काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली विभाग के कर्मी और इंजीनियर, इस बात से हैं खफा

Tue, 14 Sep 2021 10:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 10:58 AM IST
सार

चेयरमैन जयपाल शर्मा ने कहा कि लगातार विभाग में निलंबन और अटैचमेंट की जा रही है। इसे रोकने के लिए एक जांच कमेटी भी गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी आ गई। लेकिन अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई अमल और कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Engineers Day Electricity department personnel and engineers will work by tying a black band
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मांगें पूरी न होने पर बिजली विभाग के कर्मी और इंजीनियर खासे खफा हैं। इसे लेकर 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस पर कर्मी और इंजीनियर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। साथ ही 2 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर सतवारी चौक में प्रदर्शन करेंगे। पीडीडी इंप्लायज यूनियन और इंजीनियर यूनियन ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर अपनी मांगों को उठाया। 

विज्ञापन


चेयरमैन जयपाल शर्मा ने कहा कि लगातार विभाग में निलंबन और अटैचमेंट की जा रही है। इसे रोकने के लिए एक जांच कमेटी भी गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी आ गई। लेकिन अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई अमल और कार्रवाई नहीं हुई। इंजीनियरों और डेलीवेजरों को लंबे समय से स्थायी नहीं किया गया है। खाली पद पड़े हुए हैं। प्रमोशन तक रुकी हैं। लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
विज्ञापन


कहा कि विभाग को चाहिए कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए। यूटी बनने के बाद भी हमारी मांगों को तवज्जो नहीं दी गई हैं। कई बार अपनी मांगों को उच्च स्तर पर पहुंचा चुके हैं। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। वह लोग इसके विरोध में इंजीनियर दिवस अपने अपने क्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे और काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। 15 सितंबर को अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यदि हमारी मांगों को जल्द ही हल नहीं किया गया तो वह लोग कामकाज भी पूरी तरह से ठप कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed