फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army organizes Inter School Quiz Competition for students In Baramulla kashmir

बारामुला: भारतीय सेना ने छात्रों के लिए आयोजित की इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता

Tue, 14 Sep 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 11:36 AM IST
सार

इस कार्यक्रम का छात्रों ने स्वागत किया। छात्रों और शिक्षकों ने महामारी के समय में इस तरह के आयोजन के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
Indian Army organizes Inter School Quiz Competition for students In Baramulla kashmir
क्विज प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बारामुला में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा डेलिना में कश्मीर विश्वविद्यालय, उत्तरी परिसर में एक क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बारामुला के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों की भागीदारी देखी गई। प्रत्येक टीम में आठवीं से दसवीं तक के तीन छात्र शामिल थे। छात्रों से खेल, संस्कृति, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणित आदि जैसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन


करीबी मुकाबले में ग्रीनलैंड हाई स्कूल, डेलिना की एक टीम विजेता रही। ग्रीनलैंड हाई स्कूल, दौलतपुरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में स्कूल चूड़ा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विजेता टीम, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता

डॉ परवेज आलम, निदेशक कश्मीर यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस, बारामुला ने इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। चूंकि यह कार्यक्रम एक कोविड महामारी के बीच आयोजित किया गया था, इसलिए बच्चों और शिक्षकों के लिए सभी सुरक्षा व सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। इस कार्यक्रम का छात्रों ने स्वागत किया और उनमें गजब का उत्साह था। छात्रों और शिक्षकों ने महामारी के समय में इस तरह के आयोजन के लिए सेना के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed