{"_id":"61446c588ebc3e35fb33476a","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-pm-modi-birthday-vaishno-devi-silver-coin-and-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: इस तरह मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: इस तरह मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद...
Fri, 17 Sep 2021 05:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:45 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने हथियारों की एक खेप बरामद की। पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुंछ का दौरा किया। शरद नवरात्र और दिवाली से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं आपके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। नए भारत के विकास की दिशा में आपके असाधारण, अथक प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। आपके नेतृत्व और विजन से राष्ट्र प्रगति करता रहे, ऐसी कामना है। उधर, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्सव की तरह मना रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सुरक्षाबलों को कामयाबी: पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने हथियारों की एक खेप बरामद की। यह सफलता तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ठिकाने से चार पिस्टल, आठ मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती बोलीं: खोखले साबित हुए सरकार के वो दावे, धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू संभाग के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुंछ का दौरा किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं के साथ ही इलाके के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार और उप-राज्यपाल प्रशासन पर जमकर कटाक्ष किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी, इन दुकानों पर है उपलब्ध
शरद नवरात्र और दिवाली से पहले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने भक्तों के लिए 20 ग्राम चांदी का सिक्का जारी किया है। गुरुवार को श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड की 68वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान इसे जारी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अर्जुन मुंडा बोले: जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट गांवों के लिए अब होम स्टे प्रोजेक्ट, मिशन यूथ से मिलेगी आर्थिक सहायता
जम्मू-कश्मीर में चिह्नित टूरिस्ट गांवों के लिए सरकार होम स्टे प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 15 टूरिस्ट गांवों में होम स्टे प्रोजेक्ट के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा टूरिस्ट विलेज नेटवर्क में युवा समूह मिशन यूथ के तहत अतिरिक्त 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद ले सकेंगे। बांदीपोरा में लोगों के बीच पहुंचे अर्जुन मुंडा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जनजातीय आबादी के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें