{"_id":"61440fdf8ebc3ec91c3f3fd8","slug":"pistols-ammunition-recovered-during-search-operation-in-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों को कामयाबी: पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों को कामयाबी: पुलवामा में हथियारों की खेप बरामद, पुंछ में जारी है तलाशी अभियान
Fri, 17 Sep 2021 09:24 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:24 AM IST
सार
खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ठिकाने से चार पिस्टल, आठ मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने हथियारों की एक खेप बरामद की। यह सफलता तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना ने तेलंगाम गांव में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ठिकाने से चार पिस्टल, आठ मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद हथियारों में दो पिस्टल पाकिस्तान और दो चीन निर्मित हैं। साथ ही नौ-एमएम के 60 कारतूस और सात-एमएम के 51 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
पुंछ में तलाशी अभियान चला रहे हैं सुरक्षाबल
जम्मू संभाग में पुंछ के देग्वार सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।