फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including mehbooba mufti statement on geelani, acb raid and Modi wave

पांच बड़ी खबरें: जम्मू से दिल्ली पहुंची 'मोदी लहर' वाली बात, गिलानी के परिवार के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती...

Mon, 06 Sep 2021 05:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

जम्मू में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर पार्टी के खिलाफ आक्रोश ने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के भगवा ब्रिगेड के सपने के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। मौत के बाद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में महबूबा मुफ्ती का बयान आया है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including mehbooba mufti statement on geelani, acb raid and Modi wave
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के आरएस पुरा में भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर पार्टी के खिलाफ आक्रोश ने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के भगवा ब्रिगेड के सपने के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू न चलने की बात सामने आने के बाद पार्टी नेतृत्व और आरएसएस की चिंताएं बढ़ी हैं। कहा जा रहा है कि यह रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भी पहुंची है। शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में कद्दावर नेता की तलाश कर रहा है जो चुनावी वैतरणी को पार लगा सके। इसके लिए पार्टी के बाहर के लोगों में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


गिलानी के शव पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने का मामला: महबूबा ने कहा- शरीर के साथ किया गया व्यवहार अनावश्यक था    
मौत के बाद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के शरीर पर पाकिस्तानी झंडा लपेटे जाने और राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के मामले में महबूबा मुफ्ती का बयान आया है। पीडीपी मुखिया महबूबा ने भारत को लोकतांत्रिक देश बताते हुए गिलानी के परिवार का बचाव किया है। इस मामले में महबूबा मुफ्ती ने पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


एसीबी का छापा: श्रीनगर नगर निगम पहुंची जांच एजेंसी, अधिकारियों ने कही ये बात

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक टीम सोमवार को श्रीनगर नगर निगम पहुंची। जहां नियोजन खंड का निरीक्षण किया। चर्चा रही कि एसीबी ने छापेमारी की है, लेकिन अधिकारियों ने इसे जानकारी एकत्र करने के लिए एक नियमित जांच बताई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक ने कहा- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी    

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण और श्रीनगर में चार वायु सेना कर्मियों की हत्या से संबंधित 30 साल पुराने मामले में विशेष अदालत में शनिवार को जिरह की प्रक्रिया शुरू हुई। इन दोनों मामलों में जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक आरोपी है, जो तिहाड़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा। उसने कोर्ट से कहा कि वह खुद गवाहों से जिरह करना चाहता है और किसी वकील की मदद नहीं लेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


खेती को बढ़ावा: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ टैक्टर और 1035 थ्रेशर दिए

जम्मू-कश्मीर में खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाल मंडी में कृषि परिसर में कार्यक्रम के दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ ट्रैक्टर और 1035 थ्रेशर किसानों को वितरित किए। इससे किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर सकेंगे और आय में इजाफा कर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed