{"_id":"6135faec8ebc3e887b7a0c39","slug":"lt-governor-manoj-sinha-gave-100-tractors-and-1035-threshers-to-jammu-and-kashmir-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती को बढ़ावा: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ टैक्टर और 1035 थ्रेशर दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती को बढ़ावा: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ टैक्टर और 1035 थ्रेशर दिए
Mon, 06 Sep 2021 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:56 PM IST
सार
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अब ऑनलाइन ऑर्गेनिक प्रमापत्र सुविधा भी शुरू की गई है। इससे जैबिक ढंग से खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाल मंडी में कृषि परिसर में कार्यक्रम के दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ ट्रैक्टर और 1035 थ्रेशर किसानों को वितरित किए। इससे किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर सकेंगे और आय में इजाफा कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मशीनों के माध्यम से होने वाली खेती से काफी बदलाव आ रहे हैं। पैदावार में भी इजाफा हो रहा है। किसान खेती के लिए तकनीक का प्रयोग करे। साथ ही पुराने फलदार पौधों की जगह पर अब हाई डेंसिटी पौधों को रोपे। पशुपालक भी चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन ऑर्गेनिक प्रमापत्र सुविधा भी शुरू की गई है। इससे जैबिक ढंग से खेती को बढ़ावा मिलेगा। फसल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी। इससे पहले कोल्ड स्टोरेज, मार्केट लिंकेज और खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों की स्थापना की गई है। इससे भी किसान लाभ कमा रहे हैं।
विज्ञापन