फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news in hindi, Para Medical Practical Examination to be held in 20 to 25 batches

जम्मू-कश्मीरः 20-25 के बैच में होगी पैरा मेडिकल प्रैक्टिकल परीक्षा, इस वजह से हुआ बदलाव

Fri, 21 Aug 2020 05:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir news in hindi, Para Medical Practical Examination to be held in 20 to 25 batches
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

जम्मू संभाग के दस जिलों के परीक्षार्थियों के लिए 20-25 के बैच में पैरामेडिकल प्रैक्टिकल परीक्षाएं लेने की तैयारी की जा रही है। कोविड 19 के चलते परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सीमित बैच में ही प्रैक्टिकल के लिए विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। इन परीक्षाओं में संभाग के दस जिलों से करीब 6 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। जेएंडके पैरा मेडिकल व नर्सिंग काउंसिल की ओर से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर जल्द मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


कोविड 19 के चलते इस सत्र में पैरा मेडिकल परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। अभी हजारों विद्यार्थियों की पैरा मेडिकल प्रैक्टिकल परीक्षा लंबित हैं। काउंसिल की ओर से प्रैक्टिकल के लिए जल्द डेटशीट जारी की जाएगी। अगले एक दो दिन में काउंसिल की बैठक बुलाई जा रही है। इससे पहले की व्यवस्था में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जम्मू में जिला स्तर से एक बार में 150-200 विद्यार्थियों को बुलाया जाता था। लेकिन कोविड संक्रमण के चलते इस बार ऐसा करना संभव नहीं है। जिससे 20-25 बैच में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मास्क पहनने के साथ सभी तरह के कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। काउंसिल की ओर से यह भी प्रस्ताव बनाया गया है कि अगर किन्हीं कारणों से कोई विद्यार्थी जम्मू में प्रैैक्टिकल परीक्षाएं नहीं देना चाहता है तो उसे काउंसिल या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके अपने पैतृक जिले में ही परीक्षा करवाने के लिए आवेदन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसी के जिले में उसकी प्रैक्टिकल परीक्षा करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी। लेकिन इसके लिए उचित कारण होना जरूरी है। काउंसिल के कंट्रोलर डॉ. एएस भाटिया ने बताया कि कोविड संकट के चलते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं में सभी तरह की राहत देने की व्यवस्था की जा रही है। सभी परीक्षाओं को जल्द करवाकर परिणाम घोषित किए जाएंगे।


जीएनएम परीक्षा के परिणाम 1-2 दिन में
जम्मू संभाग में जीएनएम अंतिम वर्ष की परीक्षा के परिणाम अगले 1-2 दिन मे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए काउंसिल की ओर से युद्धस्तर पर परिणाम तैयार किया जा रहा है। जीएमसी, सीआरपीएफ सहित अन्य चिकित्सा केंद्रों की ओर से बड़ी संख्या में निकाले गए जीएनएम के पदों को देखते हुए यह किया जा रहा है, ताकि इस परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों को भी मौका मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed