फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news High alert sounded ahead of anniversary Abrogation of article 370 and Independence day Jaish lashkar planning attack in Jammu religious places

जम्मू में हाई अलर्ट: सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना, खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट

Fri, 30 Jul 2021 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 11:14 AM IST
सार

अनुच्छेद 370 निरस्त होने की बरसी और स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन हमले की साजिश रच रहे हैं। इसको देखते हुए जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
jammu and kashmir news High alert sounded ahead of anniversary Abrogation of article 370 and Independence day Jaish lashkar planning attack in Jammu religious places
जम्मू में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

5 अगस्त को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की बरसी और स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमला हो सकता है। जिसको देखते हुए जम्मू में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे हैं। जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है।

विज्ञापन


पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना के बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की हाल की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ आपदा: आंखों के सामने बह गए अपने और हम बेबस देखते रहे...पढ़ें उस खौफनाक रात की दास्तां
 

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं- एडीजीपी मुकेश सिंह

स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को लेकर तैयारी चल रही है। सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। ड्रोन के संभावित हमलों को रोकने की पूरी तैयारी है। जैश-ए-मोहम्मद की साजिश की खबर मिली है। जो इनपुट मिले हैं, उन पर काम चल रहा है। आतंकी स्वतंत्रता दिवस पर किसी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा दोनों मिलकर ऐसा करना चाहते हैं। हमारे पास इस तरह के इनपुट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed