फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Municipality chairman said If security is not available in two days, I will leave the post

Jammu and Kashmir: नगर पालिका चेयरमैन बोले- मेरी जान को खतरा है, दो दिन में सुरक्षा नहीं मिली तो पद छोड़ दूंगा

Fri, 07 Aug 2020 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 07 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Municipality chairman said If security is not available in two days, I will leave the post
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेताओं पर लगातार हो रहे आतंकी हमलों से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा की मांग तेज कर दी है। देवसर नगर पालिका चेयरमैन मुश्ताक अहमद भट ने कहा मेरी जान को खतरा है। मेरी पत्नी और बेटी भी वार्ड काउंसलर हैं। अगर दो दिन के अंदर मुझे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई तो मैं पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैंने पहले भी कई बार इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं को अवगत कराया है परंतु अभी तक कोई सुरक्षा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में जनप्रतिनिधियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं, वह बेहद कठिन अनुभव है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को छह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसमें तीन कोकरनाग (अनंतनाग) और तीन कुलगाम से हैं। इससे पहले बुधवार को कुलगाम के तीन भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इस्तीफा देने वालों में देवसर निर्वाचन क्षेत्र के उपाध्यक्ष सूबेदार अहमद पद्दार, वारपोरा कुंड निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष निसार अहमद वानी और वारपोरा कुंड के हुसैन पल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मिल रहीं धमकियां
पिछले कई दिनों से ऐसे आडियो और वीडियो संदेश सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं जिसमें आतंकियों ने भी लोगों को धमकी दी है कि वे भाजपा से दूर रहें। चर्चा है कि इसी डर की वजह से भाजपा नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed