फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir local body election third phase, 75.3 percent polling in Uri

जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव के तीसरे चरण में सबसे ज्यादा उड़ी में हुआ मतदान

Sun, 14 Oct 2018 02:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 14 Oct 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir local body election third phase, 75.3 percent polling in Uri
वोट डालने के लिए भारी संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में तीसरे चरण के लिए हुए मतदान में घाटी में मात्र 3.5 प्रतिशत मतदान देखने को मिला। कश्मीर डिवीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदान उड़ी में हुआ जहां 75.3 प्रतिशत मतदान देखने को मिला। जबकि सबसे कम श्रीनगर में मतदान हुआ। यहां 1.8 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अनंतनाग में 3.2 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


घाटी तीसरे चरण के मतदान शनिवार उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर और उड़ी में मतदान होने थे, लेकिन सोपोर में कुल 21 वार्ड में सभी प्रत्याशियों को पहले से निर्विरोध विजय घोषित किया गया था। जबकि उड़ी के 13 वार्ड में मतदान हुआ और यहां 31 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। यहां कुल 3552 मतदाता में से 2676 ने वोट डाले। शाम 4 बजे तक यहां 75.3 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। मतदान के इस रिकॉर्ड से इतना जरूर कहा जा सकता है कि जनता ने अलगाववादियों के मुंह पर तमाचा मारा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीसरे चरण में घाटी के 5 जिलों के कुल 157 वार्ड में से 40 वार्ड पर मतदान हुआ, जहां 110 प्रत्याशी मैदान में उतरे, जबकि 88 प्रत्याशियों को पहले ही निर्विरोध विजय घोषित किया गया था। इस बीच 23 वार्ड ऐसे थे जहां किसी ने भी नामांकन नहीं भरा था। इस बीच सुरक्षा प्रबंधों की बात करें तो हर मतदान वाले इलाके में सुरक्षा बल तैनात रहे। करीब 2 लाख सुरक्षा बल जिनमें जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ  शामिल है। चुनाव के लिए 40 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल केंद्र से मंगाए गए हैं। राहत की बात यह रही कि पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में कोई हिंसक घटना नहीं देखने को मिली और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग तरक्की ढूंढ रहे

उड़ी में मतदाता मोहम्मद मकसूद ने कहा कि लोग तरक्की ढूंढ रहे हैं, इसलिए कहते हैं कि जो चुनाव हुआ उससे अपना कोई नुमाइंदा चुनें। क्योंकि इससे उन्हीं को फायदा पहुंचेगा। एक अन्य मतदाता सनाउल्ला ने बताया कि लोगों की अपनी कुछ मजबूरियां हैं, उनके काम रुके हैं। न नालियां है न रास्ते हैं और न ही कोई विकास है। यही कारण है कि लोग बहिष्कार के बावजूद भी वोट डाल रहे हैं।

श्रीनगर में 153091 में से 2740 ने डाले वोट
श्रीनगर में नगर निगम के कुल 26 वार्ड हैं इनमें 6 से 15 और 38 से 53 हैं जिनमें 20 पर मतदान हुआ। यहां 75 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां सबसे कम मतदान हुआ और 1.8 प्रतिशत मतदान शाम 4 बजे तक रिकॉर्ड किया गया। 153091 मतदाताओं में से कुल 2740 ने ही वोट डाले, जबकि यहां 6 वार्ड ऐसे थे जहां पहले ही प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया, लेकिन इन सबके बीच भी सैयद अली शाह गिलानी का गढ़ कहलाया जाने वाला हैदरपोरा वार्ड 15 में भी 32 वोट पडे़ हैं।

पहलगाम, अश्मुकाम, सीर हमदान में प्रत्याशी निर्विरोध विजयी
अनंतनाग के मट्टन, पहलगाम, अश्मुकाम और सीर हमदान में मतदान हुआ। यहां कुल 3.20 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। मट्टन 13 वार्ड हैं, जिनमें से 7 पर मतदान हुए और कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि 6 वार्ड ऐसे हैं जहां प्रत्याशी निर्विरोध विजय घोषित किया गया हैं। यहां कुल 7534 मतदाता हैं, लेकिन मट्टन में 7 वार्ड में 4827 में से केवल 136 ने वोट डाले।  पहलगाम के 13 वार्ड, अश्मुकाम के 13 वार्ड और सीर हमदान के 13 वार्ड पर सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था।

हाजिन में 3 वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ
बांदीपोरा की हाजिन म्यूनिसिपल कमेटी में भी मतदान होने थे, लेकिन वहां 13 वार्ड में से 10 पर पहले से प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था और 3 वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 7304 मतदाता थे। इसके अलावा पुलवामा के अवंतीपोरा और त्राल म्यूनिसिपल कमेटियों में भी मतदान होना था, लेकिन अवंतीपोरा के कुल 13 वार्ड में से 2 में प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था, जबकि 11 पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 3648 मतदाता थे। ऐसे ही त्राल में भी कुल 13 वार्ड में से 4 पर प्रत्याशियों को निर्विरोध विजय घोषित किया गया था, जबकि 9 पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ था। यहां कुल 8708 मतदाता थे।

कराई गई री-पोलिंग
अनंतनाग में पोलिंग स्टेशन 23 शिरपोरा में री-पोलिंग कराई गई। जहां शाम 4 बजे तक 625 में से कुल 37 वोट पड़े। इनमें से 20 पुरुष जबकि 17 महिलाओं ने वोट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed