फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: liquor being sold in black, being charged three times the price

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक में बिक रही शराब, वसूले जा रहे तीन गुणा अधिक दाम

Wed, 05 May 2021 05:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 05 May 2021 05:12 PM IST
सार

आबकारी विभाग की लापरवाही आ रही सामने, नया एमआरपी नहीं किया जा रहा जारी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: liquor being sold in black, being charged three times the price
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानें बंद होने के कारण इसे धड़ल्ले से ब्लैक में बेचा जा रहा है। आबकारी विभाग की सुस्ती और लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है। पहले की दुकानें बंद हो चुकी हैं, जबकि नई दुकानों पर भी शराब का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) जारी न होने की वजह से सभी ब्रांड की शराब मौजूद नहीं है।

विज्ञापन


अब तक नई दुकानें पूरी तरह से शुरू भी नहीं हो पाई हैं। लेकिन विभाग की ओर से इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। यहां तक कि इस बीच देसी शराब अवैध रूप से निकालने का धंधा भी बेखौफ जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में नशीली दवाइयों का इस्तेमाल करके देशी शराब निकाली जा रही है, जो घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश में शराब की कमी चल रही है, कैंटीनों में पर्याप्त शराब उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह से कई लोगों ने शराब को स्टोर करके रखा हुआ है, जो शराब के एमआरपी के ऊपर तीन गुणा अधिक दाम वसूल कर इसे बेच रहे हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब से भी शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इम्युनिटी बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर करें योग-व्यायाम

अवैध रूप से लाई जाने वाली इस शराब के कई गुणा अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। वाइन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह का कहना है कि अवैध रूप से देशी शराब निकाली जा रही है। पंजाब से भी अवैध रूप से शराब आ रही है, जिस पर विभाग का कोई अंकुश नहीं है। यहां तक कि विभाग की ओर से इसे लेकर कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed