जम्मू-कश्मीर: इम्युनिटी बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर करें योग-व्यायाम
काढ़े के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा खांसी, जुकाम से भी बचाव होता है।
विस्तार
ऐसे में क्या करना है और क्या नहीं। इस बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी मिल चुकी है। मास्क, बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग तो कारगर है ही। अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखकर भी हम कोरोना को हराने में सफल हो सकते हैं। योग में अलोम विलोम, सिंहासन के अलावा प्राणायाम व अन्य योग आसनों को किया जा सकता है। घर पर रहकर ही सुबह शाम छत पर ही सही सैर करें।
अशोक शर्मा का कहना है कि आयुष मंत्रालय ने खास तौर से कोरोना काल में देशवासियों के सेवन के लिए आशुष काढ़ा बनाया हुआ है। प्रत्येक आयुर्वेदिक यहां तक की एलोपैथी दवा की दुकानों पर भी यह मिल रहा है। काढ़े के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा खांसी, जुकाम से भी बचाव होता है। तुलसी का काढ़ा भी बनाया जा सकता है। रात को सोते समय गर्म दूध में हल्दी डालकर सेवन करने से भी इम्युनिटी मजबूत होती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड: 11वीं के 54 हजार परीक्षार्थियों को बोर्ड के आदेश का इंतजार
क्या करें
- परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा माहौल बनाएं
- कोरोना वायरस पर ज्यादा चर्चा न करें
- खुद भी स्वस्थ रहे और दूसरों को भी जागरूक करें
- बेवजह घर से बाहर न निकलें
- बिना मास्क घर से न निकलें