{"_id":"612756086ad0df1f6b230f10","slug":"jammu-and-kashmir-lg-manoj-sinha-laid-foundation-stone-for-700-bedded-mega-boys-hostel-of-nit-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के 700 बेड वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के 700 बेड वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी
Thu, 26 Aug 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:21 PM IST
सार
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज की कल्पना कल का आविष्कार हो सकती है। इसलिए इंजीनियरिंग के छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना जरूरी है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : @OfficeOfLGJandK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को एनआईटी श्रीनगर के 700 बिस्तरों वाले मेगा बॉयज हॉस्टल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश के उत्तरी राज्यों में प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक के स्थायी परिसर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी। हम जम्मू-कश्मीर को कौशल राजधानी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुछ इस अंदाज में ससुराल पहुंची दुल्हन, महिलाओं पर पाबंदियां लगाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं तस्वीरें
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए अनुसंधान, नवाचार और मानव पूंजी के निर्माण के लिए अकादमिक एवं उद्योग सहयोग महत्वपूर्ण है। तकनीकी संस्थानों को समाज के लाभ के लिए नई तकनीकों के साथ प्रयोग करना चाहिए। नए युग की इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकियां दुनिया को और अधिक कनेक्टेड बना रही हैं। इसके साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बदल रही हैं।
विज्ञापन