फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir latest news terrorist infiltration in Akhnoor sector woman's murder revealed

जम्मू-कश्मीर: अखनूर सेक्टर में आतंकी घुसपैठ, महिला की हत्या का खुलासा समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Thu, 22 Jul 2021 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir latest news terrorist infiltration in Akhnoor sector woman's murder revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में बुधवार देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की है। इलाके के लोगों ने तीन से चार आतंकियों को क्षेत्र में देखा है। इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है। इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। पंचों और सरपंचों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


कत्ल...जिससे सब सिहर उठे: गांव में था ईद का उत्सव, खेत में भाई के साथ पत्नी का गला रेत रहा था पति
जम्मू संभाग में रियासी जिले के थाना चसाना में बुधवार को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को महिला के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। ईद के पर्व के चलते गांव में उत्सव था, जैसे ही शमीम की मौत की खबर लोगों को मिली, इलाके में मातम का माहौल हो गया। खेत में खून से लथपथ शव देख लोगों के होश उड़ गए।... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाई राजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
प्रदेश से बाहर शादी पर जम्मू-कश्मीर की महिला के पति को डोमिसाइल का हकदार बनाने के बाद सरकार उनके बच्चों को भी डोमिसाइल का पात्र बनाने की तैयारी में है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता से चर्चा के बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डोमिसाइल में संशोधन की अधिसूचना को हरी झंडी दिखाई है।... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग आतंकी हमला: घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकागुंड वेरीनाग में आतंकियों के हमले में घायल पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जिले के एक अस्पताल में जारी है।... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


वैष्णो देवी: यात्रा मार्ग पर होंगे माता के दर्शन, नवरात्र से मिलेगी सुविधा, इन स्थानों पर लगेगी वीडियो वॉल
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नवरात्र से पूरे यात्रा मार्ग पर अटका आरती और पिंडियों के दर्शन होंगे। इसके लिए श्राइन बोर्ड छह स्थानों पर हाईटेक वीडियो वॉल लगा रहा है। बुधवार को परियोजना की समीक्षा के दौरान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कंपनी को अपना काम नवरात्र से पहले पूरा करने के लिए कहा है। ... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed