फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shri mata Vaishno Devi Shrine Board is installing HiTech Video Walls at six places

वैष्णो देवी: यात्रा मार्ग पर होंगे माता के दर्शन, नवरात्र से मिलेगी सुविधा, इन स्थानों पर लगेगी वीडियो वॉल

Thu, 22 Jul 2021 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 12:05 PM IST
सार

हाईटेक बहुउद्देशीय वीडियो वॉल को मौजूदा ऑडियो सिस्टम के साथ सिंक्रोनाइज किया जाएगा जो भजनों की स्क्रीनिंग के वीडियो और ऑडियो प्रदान करेगा।   

विज्ञापन
Shri mata Vaishno Devi Shrine Board is installing HiTech Video Walls at six places
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नवरात्र से पूरे यात्रा मार्ग पर अटका आरती और पिंडियों के दर्शन होंगे। इसके लिए श्राइन बोर्ड छह स्थानों पर हाईटेक वीडियो वॉल लगा रहा है। बुधवार को परियोजना की समीक्षा के दौरान बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कंपनी को अपना काम नवरात्र से पहले पूरा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


इन वीडियो वॉल की स्थापना के बाद श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की सुबह-शाम की अटका आरती, माता की कहानी (नाट्य रूपांतरण) और लाइव दर्शन का मौका मिलेगा। साथ ही बारिश के मौसम के पूर्वानुमान, चेतावनी यात्रा ट्रैक पर आपदा से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों और सुविधाओं के बारे में भी बताया जाएगा। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध होगी। यात्रा के दौरान साथियों और परिवार से बिछड़ जाने वाले लोगों, खोई हुई वस्तुओं, आवास, चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेगी वीडियो वॉल

  • दर्शनी ड्योढ़ी बाणगंगा 
  • न्यू दर्शनी देवड़ी तारकोटे मार्ग
  • अर्द्धकुंवारी कॉम्प्लेक्स
  • भैरों प्लेटफॉर्म
  • ताराकोट में लैंगर प्वाइंट 
  • सांझी छत

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed