फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists infiltration from Akhnoor sector of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, इलाके में हाई अलर्ट, तलाशी अभियान जारी

Thu, 22 Jul 2021 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Jul 2021 09:30 AM IST
सार

अखनूर सेक्टर में आतंकी घुसपैठ के बाद सुरक्षाबलों की ओर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
terrorists infiltration from Akhnoor sector of Jammu and Kashmir
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में बुधवार देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की है। इलाके के लोगों ने तीन से चार आतंकियों को क्षेत्र में देखा है। इसकी पुष्टि एक अधिकारी ने की है। इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है। पंचों और सरपंचों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


रडार पर नजर आई ड्रोन की मूवमेंट, सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
उधर, जम्मू वायुसेना स्टेशन से पास नागरिक एयरपोर्ट पर बुधवार तड़के दो बार ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा अमले को हाई अलर्ट रखा गया है। रडार में ड्रोन को दो बार डिटेक्ट किया गया। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस और सेना ने एनएसजी के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


27 जून को वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमलों के बाद से अलग-अलग जगह पर ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हो रही हैं। वायुसेना स्टेशन पर भी तीन बार ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई। लेकिन ड्रोन का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रोें ने बताया कि बुधवार सुबह 3 बजे और पांच बजे के आसपास रडार पर ड्रोन मूवमेंट देखी गई। हालांकि जांच करने पर ड्रोन का कोई सुराग नहीं लग पाया। हमले के बाद एनएसजी की ओर से वायुसेना स्टेशन और आसपास रडार लगाकर निगरानी की जा रही है। 16 जुलाई को भी रडार ने ड्रोन मूवमेंट डिटेक्ट की थी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री का हैवान बेटा: 200 लड़कियों से की छेड़छाड़, सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed