{"_id":"61101bff8ebc3e78eb7c1b88","slug":"jammu-and-kashmir-had-taken-her-husband-s-scooty-from-her-in-laws-house-the-parents-accused-of-harassing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ससुराल से पति की स्कूटी लेकर गई थी, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ससुराल से पति की स्कूटी लेकर गई थी, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Sun, 08 Aug 2021 11:31 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:31 PM IST
सार
मरने से पहले उसने अपनी स्कूटी को रोड पर पार्क किया। फिर अपनी चप्पल उतारी और पुल से नीचे करीब 100 फुट कूद गई। कूदने के बाद कुछ देर तक उसकी सांसे चल रही थी।
विज्ञापन
Suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाइवे के नगरोटा स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास एक नवविवाहिता ने फलाईओवर से कूद कर जान दे दी। मृतक घो मनासा की रहने वाले थी। मरने से पहले उसने अपनी स्कूटी को रोड पर पार्क किया। फिर अपनी चप्पल उतारी और पुल से नीचे करीब 100 फुट कूद गई। कूदने के बाद कुछ देर तक उसकी सांसे चल रही थी। जब अस्पताल पहुंचाया गया तो अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 साल की सोनिया जम्मू के शक्ति नगर की रहने वाली थी। 8 महीने पहले ही उसकी शादी घो मनासा में संजय शर्मा से हुई। रविवार की दोपहर 3:30 सोनियां अपने ससुराल से पति की स्कूटी पर निकली। स्कूटी उसके पति के नाम पर है। 5:50 बजे पति की ओर से पुलिस को बताया गया कि सोनिया घर से स्कूटी लेकर निकली है। कुछ बहसबाजी के बाद वो घर से निकल गई है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोनिया के मोबाइल नंबर की लोकेशन को ट्रेस किया। जिसकी लोकेशन नगरोटा के पास आई। शाम 6:30 बजे सोनिया के बारे जानकारी मिली कि उसने पुल से छलांग लगा दी है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस की ओर से मृतक के ससुराल में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर आएंगे राहुल गांधी, निशाने पर रहेगी मोदी सरकार
इसके बाद मायका और ससुराल पक्ष दोनों ही अस्पताल पहुंच गए। यहां पर एक दूसरे से जमकर बहसवाजी हुई है। मायका पक्ष का कहना है कि उनके बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसको ऐसा करना पड़ा है। नगरोटा के एसएचओ शौकत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मामले की जांच जारी है।