{"_id":"608114258ebc3e8d1b2ed16b","slug":"jammu-and-kashmir-government-lawyers-have-to-give-information-before-filing-a-case-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने से पहले सरकारी वकीलों को देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने से पहले सरकारी वकीलों को देनी होगी जानकारी
Thu, 22 Apr 2021 11:43 AM IST
करिश्मा चिब
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:43 AM IST
सार
सरकारी वकीलों की शिकायत पर हाईकोर्ट ने लिया फैसला। कोविड में मुकदमों की सुनवाई करते वक्त सरकारी वकीलों को पेश आ रही थी समस्या।
विज्ञापन
jammu highcourt
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईकोर्ट में दायर होने वाले मुकदमों की अब सरकारी वकीलों को भी एडवांस में जानकारी देनी होगी। जिससे की उनके पास सरकार का पक्ष रखने का पर्याप्त समय हो। हाईकोर्ट ने इसे लेकर आदेश भी जारी किया है। अब डायरेक्टर लिटिगेशन के अलावा संबंधित सरकारी वकील को भी अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि कई सरकारी वकीलों ने चीफ जस्टिस से यह मांग की थी कि उनको भी डायरेक्टर लिटिगेशन के साथ मुकदमे की जानकारी दी जाए। ताकि उन्हें सरकार का पक्ष रखने के लिए समय मिल सके। कोरोना काल की बंदिशों के चलते दिक्कतों ज्यादा बढ़ गई थी। इसे देखते हुए चीफ जस्टिस ने इसका आदेश जारी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त: जम्मू कश्मीर में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
विज्ञापन
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जावेद अहमद की ओर से इसकी लिखित सूचना दे दी है। इससे पहले मुकदमा दायर करने वाले सिर्फ डायरेक्टर लिटिगेशन को ही जानकारी देते थे। इसके बाद डायरेक्टर लिटिगेशन संबंधित विभाग को जानकारी देते थे। लेकिन इसमें दो से तीन दिन का वक्त लग जाता था।
ऐसे में जब मुकदमे पर सुनवाई होती थी तो सरकारी वकीलों को उसी दिन पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ता था। इसकी वजह से सरकारी वकील अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रहे थे।