फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dullu: no shortage of oxygen and beds for Corona patients in Jammu and Kashmir

स्वास्थ्य विभाग वित्त आयुक्त: जम्मू कश्मीर में कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

Thu, 22 Apr 2021 11:27 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 22 Apr 2021 11:27 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त ने दावा किया अगले सप्ताह तक 23 अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट काम करने लगेंगे। टीकाकरण केंद्रों की संख्या 1408 से बढ़ाकर 3000 की जाएगी।
 

विज्ञापन
Dullu: no shortage of oxygen and beds for Corona patients in Jammu and Kashmir
जीएमसी में लगा आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 6000 बेड कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध है। इनमें से अभी 807 मरीज ही भर्ती हैं। दस हजार बड़े और तीन हजार छोटे ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध हैं। अगले सप्ताह तक 23 अस्पतालों में अपने ऑक्सीजन प्लांट भी काम करने लगेंगे।

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार को डुल्लू ने प्रदेश सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में यह दावा किया। उन्होंने कहा पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव की तेज हुई रफ्तार चिंता का विषय तोहै लेकिन सरकारी स्तर पर मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स वाले 600 बेड उपलब्ध है। इनमें वहीं ऑक्सीजन के सपोर्ट वाले बेड की संख्या 2500 हैं। कोविड केयर केंद्रों में 15 हजार मरीजों को रखने की व्यवस्था रखी हुई है। वर्तमान में ज्यादातर मरीज घर पर ही आइसोलेशन में रहने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर-लेह राजमार्ग को 110 दिनों के भीतर खोला, लद्दाख को राहत

उन्होंने कहा कोविड वैक्सीन के मामले में प्रदेश में अभी तक 17.50 लाख लोग जोकि 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के हैं को टीका लगा दिया गया है। सप्ताह में सातों दिन वैक्सीन का काम तेजी से चल रहा है। एक मई से 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों की वर्तमान में संख्या 1408 को बढ़ाकर 3000 की जाएगी।


उन्होंने कहा 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को टीका निशुल्क लगेगा या शुल्क लिया जाएगा। इसका फैसला सरकार करेगी। प्रवक्ता एवं विद्युत आयुक्त रोहित कंसल ने कहा कोरोना संक्रमण से देश की तरह प्रदेश भी पिछले एक साल से जूझ रहा है। ऐसे में क्या करना है और क्या नहीं। इसका अब सबको पता चल चुका है।

इसके लिए कोविड उपायुक्त व्यवहार व स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन हर नागरिक को करना होगा। तभी इस महामारी से प्रदेश को मुक्त करने में मदद मिलेगी। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कई पाबंदियां लगाई गई है। लेकिन पूर्ण लॉकडाउन को आखिरी विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed