फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Government Formation after 10 january

अब्दुल्ला के लंदन से लौटने पर फिर बढ़ेगी सियासी हलचल

Sat, 03 Jan 2015 01:10 AM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Government Formation after 10 january

रियासत में नई सरकार के गठन पर असमंजस केबादल 10 दिन बाद भी नहीं छंटे हैं। पीडीपी और भाजपा की ओर से राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन पर बातचीत के बाद भी फिलहाल तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। पहली बार रियासत में पावर सेंटर बनने के लिए पूरी शिद्दत से जुटी भाजपा हर दांव आजमा रही है।

विज्ञापन


लंदन से डा. फारुक अब्दुल्ला तथा उमर अब्दुल्ला के लौटने के बाद सात जनवरी से एक बार फिर सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के भी दो-तीन दिनों में घाटी पहुंचने की संभावना है। पार्टी की ओर से नौ-दस जनवरी तक सरकार गठन के बाबत कोई औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि पीडीपी हो या नेकां किसी से भी सरकार बनाने पर औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। नेकां से बातचीत को विराम नहीं दिया गया है, बल्कि अब्दुल्ला परिवार के लौटने पर इस दिशा में तेजी से बातचीत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार में क्षेत्रीय संततुलन जरुरी

Jammu and Kashmir Government Formation after 10 january

सूत्रों ने बताया कि शीर्ष स्तर पर बातचीत चल रही है। स्थायी सरकार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के  समान विकास तथा अन्य मुद्दों को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। भाजपा के कश्मीर प्रभारी रमेश अरोड़ा का कहना है कि नौ-दस जनवरी तक सरकार गठन के बारे में कोई औपचारिक घोषणा हो सकती है।

इसके लिए बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। उनका कहना है कि रणनीति तैयार करने के लिए राम माधव अगले दो-तीन दिनों में यहां आ सकते हैं। उधर, पर्याप्त संख्या बल न होने के कारण सियासी गतिविधियों पर नेकां बारीकी से नजर रखे हुए है।

पार्टी के कश्मीर प्रधान नसीर असलम वानी का कहना है कि पार्टी ने पीडीपी को समर्थन देने की घोषणा कर रखी है, लेकिन उसकी ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। पीडीपी और भाजपा जिसके पास नंबर है, सरकार बनाने के लिए उन्हीं को पहल करनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed