{"_id":"60a906da8ebc3eae725c8385","slug":"jammu-and-kashmir-government-extends-corona-curfew-across-20-districts-till-may-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जिला उपायुक्तों को दिए गए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सरकार ने 31 मई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जिला उपायुक्तों को दिए गए ये निर्देश
Sat, 22 May 2021 06:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 06:57 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने प्रदेश के सभी 20 जिलों में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ा दिया है। कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू सख्त होगा। आर्थिक गतिविधियों को नुकसान न हो इसके लिए जिला उपायुक्तों को सीमित लचीलापन बरतने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों संभागों में लॉकडाउन आदेशों को जमीन पर सख्ती से लागू कराया जा रहा है। इसका ही नतीजा है कि पिछले एक महीने से कोरोना के संक्रमण कारण बनी स्थिति में अब सुधार आने लगा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगी है। इसके अलावा कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर में सुधार भी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, कश्मीर घाटी का सबसे बड़ा अस्पताल शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) का टेली कंसल्टेंसी रूम के दृश्य आजकल के किसी वॉर रूम से कम नहीं। इस रूम में मौजूद डॉक्टर रोजाना सुबह 10 से शाम चार बजे तक हजार से भी अधिक कॉल्स रिसीव करते हैं।
विज्ञापन
टेली कंसल्टेंसी के लिए स्किम्स प्रबंधन ने पहले से ही अपनी वेबसाइट पर सभी नंबर जारी किए हैं। जिस किसी मरीज को डॉक्टरों से कोई सलाह लेनी होती है, वह कॉल कर सलाह लेते हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति किसी युद्ध से काम नहीं। और वह एक दुश्मन से लड़ रहे हैं जो दिखता ही नहीं। जनरल मेडिसिन के सीनियर रेजिडेंट डॉ. समीर ने बताया कि अगर वह अपने विभाग की बात करें तो दो डॉक्टर लगातार ड्यूटी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कोरोना योद्धा: दिन रात एक कर काम कर रहे हैं तजामुल हुसैन, बोले- मानव सेवा का जोश देता है ताकत
यह भी पढ़ें- डॉक्टर की सलाह: सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें, रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें