फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर की सलाह: सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें, रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें

Sat, 22 May 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 May 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor s advice to fight against corona Develop positive attitude walk at least 20 minutes daily
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बीच जिस तेजी से मानसिक रूप से कमजोर हो रहे लोगों के मामले आ रहे हैं, डॉक्टरों के लिए यह भी एक चिंता का विषय है। जम्मू जिला अस्पताल में कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अमृता ठाकुर ने कहा कि कोविड मरीजों के स्वस्थ होने के लिए मानसिक सकारात्मकता बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस महामारी ने वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा किया है। कोरोना काल में कोविड रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम जनता के लिए भी मानसिक सकारात्मकता बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में वृद्धि ने अवसाद, चिंता और मानसिक थकान का उच्च जोखिम विकसित किया है। डॉक्टर अमृता का कहना है कि इस कठिन समय के दौरान खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वस्थ और पौष्टिक आहार खाएं, जोकि प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक से काम करने में मदद करता है।

Doctor s advice to fight against corona Develop positive attitude walk at least 20 minutes daily
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

इसके अलावा, उन्होंने आम जनता को अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने की सलाह दी। इससे सब कुछ संभालना आसान हो जाएगा।

Doctor s advice to fight against corona Develop positive attitude walk at least 20 minutes daily
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इस दौर में सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने बताई कि आगे चलकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor s advice to fight against corona Develop positive attitude walk at least 20 minutes daily
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

डॉक्टर अमृता ने कहा कि वह सभी को मुस्कुराने की सलाह दे रही हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए लोगों को डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के बारे में सोचना चाहिए, जो इस घातक वायरस से लड़ने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Doctor s advice to fight against corona Develop positive attitude walk at least 20 minutes daily
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें और नकारात्मक विचारों और खबरों से दूर रहें। इस समय आशावादी रहने की जरूरत है, क्योंकि यह लड़ाई सामूहिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed