{"_id":"681468e6142fe26d520eba16","slug":"jammu-and-kashmir-gets-less-electricity-than-punjab-and-himachal-there-is-a-shortage-of-277-million-units-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर को पंजाब-हिमाचल के मुकाबले मिलती है कम बिजली; 277 मिलियन यूनिट की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर को पंजाब-हिमाचल के मुकाबले मिलती है कम बिजली; 277 मिलियन यूनिट की कमी
Fri, 02 May 2025 12:11 PM IST
निकिता गुप्ता
गौरव रावत, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
गौरव रावत, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 02 May 2025 12:11 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को वित्त वर्ष 2024-25 में बिजली की मांग के मुकाबले 277 मिलियन यूनिट कम आपूर्ति हुई। पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों की तुलना में जम्मू-कश्मीर बिजली आपूर्ति में काफी पीछे रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बिजली आपूर्ति के मामले में जम्मू-कश्मीर की गिनती देश के सबसे खराब प्रदेशों में है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से भी पीछे है। केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बीते तीन वर्षों से बिजली की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 18,526 मिलियन यूनिट की आवश्यकता थी। इस दौरान 18,439 मिलियन यूनिट की आपूर्ति हो सकी। कुल मांग की 0.5 फीसदी यानी कि 87 मिलियन यूनिट की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब में बिजली की पूरी आपूर्ति हुई, तो हिमाचल प्रदेश में कुल मांग की 0.3 फीसदी आपूर्ति नहीं हो पाई। जोकि जम्मू कश्मीर से कम है। वित्त वर्ष 2024-25 में भी बिजली आपूर्ति के मामले में प्रदेश का यही हाल रहा। पंजाब को अपनी कुल मांग से 5 मिलियन यूनिट और हिमाचल प्रदेश को 38 मिलियन यूनिट बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: जातिगत जनगणना: श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी के जाति आधारित जनगणना के समर्थन पर जताया आभार
वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 277 मिलियन यूनिट बिजली नहीं मिली। वित्त वर्ष 2023-24 में भी प्रदेश बिजली आपूर्ति के मामले के मामले में दोनों राज्यों से पीछे था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन