फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Caste Census: Congress meeting in Srinagar, expressed gratitude to Rahul Gandhi for supporting caste based cen

जातिगत जनगणना: श्रीनगर में कांग्रेस की बैठक, राहुल गांधी के जाति आधारित जनगणना के समर्थन पर जताया आभार

Fri, 02 May 2025 11:55 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 02 May 2025 11:55 AM IST
सार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा जाति आधारित जनगणना के समर्थन पर आभार व्यक्त किया। श्रीनगर में कांग्रेस नेताओं की बैठक में इसे सामाजिक न्याय की दिशा में साहसी कदम बताते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन
Caste Census: Congress meeting in Srinagar, expressed gratitude to Rahul Gandhi for supporting caste based cen
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने वीरवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अथक प्रयासों और देशव्यापी जाति आधारित जनगणना के साहसी समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कर्रा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और जिला अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रीनगर कार्यालय में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।

विज्ञापन


बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि राहुल गांधी के इस समर्थन की सराहना करते हैं। इसने समाज के कमजोर और हाशिए पर पड़े वर्गों की आवाज को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया कि राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मार्गदर्शन में हम एक ऐसे भारत के निर्माण की ओर अग्रसर हैं, जहां हर नागरिक को गरिमा और निष्पक्षता के साथ देखा जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed