फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir firing incident has been reported in Karan Nagar area of Srinagar

दहशतगर्दों की कायरता: आतंकियों ने श्रीनगर में एक और हमला किया, नागरिक की मौत, एक घायल

Sat, 02 Oct 2021 05:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 05:51 PM IST
सार

श्रीनगर में आतंकियों ने शनिवार को स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की। हमले में घायल नागरिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। आतंकियों ने बटमालू इलाके में भी फायरिंग की, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir firing incident has been reported in Karan Nagar area of Srinagar
तलाशी अभियान चलाते जवान - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार शाम को चट्टाबल निवासी नागरिक की हत्या के कुछ ही देर बाद आतंकियों ने बटमालू इलाके की एसडी कॉलोनी में हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक की पहचान शफी डार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। हमले में घायल नागरिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के करन नगर इलाके में चट्टाबल निवासी माजिद अहमद को आतंकियों ने गोली मार दी। आनन-फानन घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में तलाशी अभियानजारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed