फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   three terrorists of LeT killed in the Shopian encounter

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

Tue, 12 Oct 2021 06:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Oct 2021 06:19 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया ।

 

विज्ञापन
three terrorists of LeT killed in the Shopian encounter
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान गंदेरवाल निवासी मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। फिलहाल बाकी दो की भी शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया ।

विज्ञापन


मुठभेड़ में पांच जवान शहीद
वहीं पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और चार जवान शहीद हो गए हैं। वहीं चार से पांच आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो आतंकी ढेर
उधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।

आतंकी ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर
वहीं अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आतंकियों के एक मददगार को पकड़ने गई थी। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed