फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Encounter between militants and security forces in Nowshera sector

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा में मुठभेड़, दो जवान शहीद, एलओसी से घुसपैठ कर दाखिल हुए तीन आतंकी

Wed, 01 Jan 2020 09:50 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2020 09:50 AM IST
सार

  • पूरे इलाके की घेराबंदी, मंगलवार सुबह देखे गए थे संदिग्ध 
  • 36 घंटे से अधिक समय से चल रहा ऑपरेशन

विज्ञापन
Jammu and kashmir Encounter between militants and security forces in Nowshera sector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप नौशेरा क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तान से घुसपैठ कर दाखिल हुए आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। घुसपैठ के बाद तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर मंगलवार से ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।   
विज्ञापन


शहीद जवानों की शिनाख्त राइफलमैन अर्जुन थापा मागर (25) निवासी गोरखा-नेपाल तथा नायक संदीप सावंत रघुनाथ (29) निवासी सतारा-महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दोनों शहीदों के शव नौशेरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद राजोरी भेजे गए हैं। यहां श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर पैतृक आवास भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कलाल से सटे दराट-मंगलादेई क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा था। सूचना मिलने पर सेना तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जाने लगी। देर शाम तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच बुधवार को घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस बीच आतंकियों की गोली लगने से अर्जुन तथा संदीप घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। 

इस बीच गोलीबारी से बचते हुए आतंकी इलाके में मौजूद एक गुफानुमा स्थान पर छिप गए। पूरे इलाके को घेर कर रखा गया है। सैन्य प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है। संदिग्ध आतंकियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 

उत्तरी कश्मीर में रास्ते बंद होने से नौशेरा को चुना
पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से आतंकियों को सीमा पार धकेलने की लगातार कोशिशें चल रही हैं। इन्हें घुसपैठ कराने के लिए सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर भी दिया जा रहा है। उत्तरी कश्मीर में बर्फबारी के चलते घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाने के बाद नौशेरा सेक्टर को चुना गया है।

इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी के पास एक माइन ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 

सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्थानिक नागरिक सीमा के पास से सटे इलाके में अपने काम से जा रहा था। जहां वह एक लैंड माइन की चपेट में आ गया। घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना जांच में जुटी है कि यह ब्लास्ट कैसे हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed