फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir cloud burst in Village Honjar Dacchan in Kistwar District reportedly many people are missing Rescue operation launched

Jammu Kashmir Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से सात की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता, मनोज सिन्हा ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 28 Jul 2021 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Jul 2021 09:00 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के किश्तवाड़ जिले के होंजर दचान गांव में बादल फट गया। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। 
 

विज्ञापन
jammu and kashmir cloud burst in Village Honjar Dacchan in Kistwar District reportedly many people are missing Rescue operation launched
किश्तवाड़ में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। किश्तवाड़ जिले में बुधवार तड़के बादल फटने से 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कई लोगों के शव मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के किश्तवाड़ जिले के होंजर दचान गांव में बादल फट गया। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। बाढ़ प्रभावितों के लिए उप राज्यपाल प्रशासन ने राहत की घोषणा की है। बाढ़ से मारे गए लोगों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और एसडीआरएफ की ओर से 12700 रुपये की आर्थिक राहत दी जाएगी। मकान, बर्तन, कपड़े, घरेलू वस्तुएं, कृषि संबंधी नुकसान पर जिला प्रशासन एसडीआरएफ के तहत राहत उपलब्ध करवाएगा। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता करेगी।
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई के अंत तक और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किश्तवाड़ में अधिकारियों ने जलाशयों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश से ज्यादातर नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ गया है और बादल फटने से भी जल निकायों पर असर पड़ा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस किश्तवाड़ की तरफ हेल्प डेस्क भी लगाया गया है और लोगों को घर रहने के लिए कहा है।

साथ ही लोगों के लिए कई हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर फोन कर लोग किसी भी मुश्किल में मदद मांग सकते हैं।

एसएसपी किश्तवाड़- 9419119202
एडिश्नल एसपी किश्तवाड़- 9469181254
डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर्स - 9622640198
एसडीपीओ अथोली- 98558512348
एसएचओ किश्तवाड़- 9149695883
एसएचओ चत्रू- 9419214272
पीसीआर किश्तवाड़- 9906154100
ईआरएसएस - 112 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और डीजीपी से बात की है। एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच रही है। एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर कहा कि केंद्र सरकार किश्तवाड़ और कारगिल में बादल फटने के बाद से स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले में फटा बादल

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है, वहीं कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं। किन्नौर जिले में बादल फट गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी-कुल्लू का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। औट और कटौला मार्ग भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर बाधित हुआ है।

किन्नौर जिले के सांगला तहसील के रक्षम गांव के नजदीक सुबह नाले में बादल फट गया है। जिसके कारण सेब के बगीचे नुकसान होने की सूचना है। सांगला वैली में बटसेरी के बाद एक बार फिर रक्षम में बादल फटने से लोग परेशानी में पहुंच गए हैं। 

बादल फटने की सूचना पूर्व प्रधान रक्षम टीकम नेगी ने दी है। वहीं, मंडी-कुल्लू का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। औट और कटौला मार्ग भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर बाधित हुआ है। लाहौल के लिए रवाना हुई एनडीआरएफ की टीम के व्हीकल्स भी फंस गए हैं। 

वहीं चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच समेत 23 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मूसलाधार बारिश अब कहर बरपा रही है। बंद पड़े मार्गों को बहाल करने में एनएच और लोनिवि की टीमें जुटी हैं। पुरुवाला-सालवाला चौक पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।  मकान और दुकानें ढहने का खतरा बढ़ गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed