फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Children told to be infected in Thannamandi turned out to be negative, doctor suspended and BMO summoned

जम्मू-कश्मीर: थन्नामंडी में संक्रमित बताए बच्चे निकले निगेटिव, डॉक्टर निलंबित और बीएमओ से जवाब तलब

Fri, 01 Oct 2021 01:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 01 Oct 2021 01:38 PM IST
सार

एंटीजन टेस्ट में कोविड संक्रमित घोषित 32 बच्चे आरटीपीसीआर टेस्ट में निगेटिव। नोडल अफसर डॉक्टर को एडीसी कार्यालय से अटैच किया, 3 दिन में देना है जवाब।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Children told to be infected in Thannamandi turned out to be negative, doctor suspended and BMO summoned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार कोरोना जांच में लापरवाही बरतने पर चिकित्सक को निलंबित कर दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा बीएमओ से जवाब तलब किया गया है। चार दिन पहले 27 सितंबर को थन्नामंडी के निजी स्कूल में रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान 32 छात्रों को कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। 28 सितंबर को जब सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया तो सभी निगेटिव पाए गए। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दंत चिकित्सक एवं कोरोना नोडल प्रभारी थन्नामंडी डॉ. शबाब अहमद को निलंबित कर एडीसी कार्यालय कोटरंका अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की चूक मानते हुए बीएमओ दरहाल को तीन दिन में जवाब देने को कहा है। सरकार ने दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू करवाने के लिए छात्रों का टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। इसमें टीका नहीं लगवाने वालों को निगेटिव का प्रमाण पत्र दिखाना था। इसलिए निजी स्कूल में छात्रों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

अभिभावकों में कड़ा रोष
पहले संक्रमित और अब निगेटिव पाए गए बच्चों के अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी है। उनका कहना है कि जांच में इस तरह लापरवाही होगी तो बच्चों में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed