{"_id":"612497468ebc3e79af3ca8ae","slug":"jammu-and-kashmir-banihal-qazigund-tunnel-crack-in-the-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल के पास फ्लाईओवर में दरार, निर्माण एजेंसी का दावा- गंभीर मामला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल के पास फ्लाईओवर में दरार, निर्माण एजेंसी का दावा- गंभीर मामला नहीं
Tue, 24 Aug 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:22 PM IST
सार
8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग का निर्माण 2100 करोड़ की लागत से किया गया है। इसी माह टनल को यातायात के लिए खोला गया है। टनल और फ्लाईओवर दोनों ही जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे की फोरलेन परियोजना का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
बनिहाल-काजीगुंड टनल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनी बनिहाल-काजीगुंड टनल के पास फ्लाईओवर की सड़क में दरार आ गई है। निर्माण एजेंसी ने दरार का पता चलते ही फौरन हाईवे का यातायात डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी ने कहा है कि फ्लाईओवर के सभी पिलर सुरक्षित हैं, लिहाजा सड़क की दरार का मामला गंभीर नहीं है। फिर भी एहतियातन ट्रैफिक को डायवर्ट कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सोमवार को टनल व आसपास की सड़क का निरीक्षण करते कुछ वर्करों ने फ्लाईओवर की सड़क पर दरार देखी। इस पर श्रीनगर से जम्मू के लिए चल रहे ट्रैफिक को रोक कर डायवर्ट कर दिया गया। निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन के अधिकारी ने बताया कि सड़क में दरार गंभीर मामला नहीं है। मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन