फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir administration ready for Home Minister Shah's visit, Union Minister Jitendra will review

Shah Jammu Visit: गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला तैयार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र करेंगे समीक्षा

Fri, 30 Sep 2022 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों के अलावा भाजपा तैयारी में जुटी हुई है। शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उप राज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir administration ready for Home Minister Shah's visit, Union Minister Jitendra will review
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

तीन से पांच अक्तूबर तक गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की व्यवस्थाओं को जांचने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगे। यहां वह उप राज्यपाल प्रशासन के लिए सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस के उच्च अधिकारियों से गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को सफल बनाने के लिए प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों के अलावा भाजपा तैयारी में जुटी हुई है। अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उप राज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को शाह सुबह 11 बजे राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे। जन रैली को संबोधित करने के बाद शाह जम्मू पहुंचेंगे और जम्मू कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे। पांच अक्तूबर को शाह कश्मीर जाएंगे और बारामुला जिले में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों समेत पचास नेताओं के साथ बैठक करेंगे शाह 

गृह मंत्री अमित शाह चार अक्तूबर को दोपहर बाद जम्मू में भाजपा के करीब पचास नेताओं के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश के सुरक्षा व सियासी हालात की भाजपा नेताओं से फीडबैक लेने के अलावा उन्हें संबोधित भी करेंगे।



जम्मू कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, सांसद जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा प्रदेश भाजपा के कार्यालय पदाधिकारी, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों को बैठक में बुलाया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed