{"_id":"612bbd508ebc3e0749168cad","slug":"jammu-and-kashmir-169-new-cases-of-corona-infection-in-24-hours-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 169 नए मामले, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 169 नए मामले, एक मौत
Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के रविवार को 169 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर के श्रीनगर जिले में संक्रमण तेजी से फैला रहा है। इसी जिले में सबसे ज्यादा 65 नए मामले आए हैं। कश्मीर में 145 व जम्मू संभाग में 24 नए मामले आए हैं। हालांकि 103 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1276 पर पहुंच गई है। बारामुला में 35, बडगाम में 20, पुलवामा में आठ, कुपवाड़ा में चार, अनंतनाग में चार, बांदीपोरा में एक, गांदरबल में छह और कुलगाम व शोपियां में एक-एक नया मामला आया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सेना: तालिबान का कश्मीर पर कोई असर नहीं, किसी भी स्थिति से निपटने लिए हैं तैयार
विज्ञापन
जम्मू जिले में पांच, राजोरी में दो, डोडा में 13, किश्तवाड़ में तीन, पुंछ में एक नया मामला आया है। कश्मीर में एक मरीज की मौत भी हुई है। ऐसे में कुल मिलाकर मरीजों का कुल आंकड़ा 325148 पर पहुंच गया है। 319465 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1276 पर पहुंच गई है।