फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting, CEO, election

Jammu News: लोकसभा चुनाव के लिए बंदोबस्त पुख्ता करने के निर्देश

विज्ञापन
jammu, administration, meeting, CEO, election
मुख्य चुनाव अधिकारी ने जम्मू, सांबा और रियासी जिलों के चुनाव अधिकारियों से किया मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोले ने जम्मू, सांबा और रियासी जिलों के जिला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी से बैठक कर पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला चुनाव प्रबंधन योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। चुनावी प्रक्रिया, साजो-सामान संबंधी आवश्यकताएं, जनशक्ति प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, ईवीएम परिवहन, मतदान कर्मचारी और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। पर्याप्त मानव संसाधन आवंटित करने, बूथ स्तर पर स्वीप योजनाओं को लागू करने, व्यापक सामग्री प्रबंधन योजना बनाने, सुरक्षित रूट मैपिंग और एआरओ, ईआरओ और नामित नोडल अधिकारियों के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीईओ ने डीईओ को ईवीएम ले जाने वाले वाहनों, मतदान केंद्रों से संचार और आपात स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं की निगरानी के लिए अपने जिलों में मजबूत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया। चुनाव में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए एआरओ को बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान लागू करने का निर्देश दिया, जिसमें बीएलओ, खेल हस्तियों, सरकारी कर्मचारियों, युवा आइकन, प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल करने को कहा। अधिकारियों को चुनाव के दिन मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए शौचालय, पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा और बिजली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed