फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, drieve

Jammu News: डोगरा चौक से शहीदी चौक तक फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
jammu, administration, drieve
नगर निगम ने विभिन्न बाजारों में अभियान चला कर करीब चार घंटे की कार्रवाई
विज्ञापन

चार ट्रक सामान जब्द, निर्देशों की अवहेलना करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। बुधवार को डोगरा चौक से शहीद चौक तक अभियान चला कर फुटपाथ पर सजाया गया सामान जब्त किया गया। करीब चार घंटे की कार्रवाई में चार ट्रक सामान जब्त किया गया।
नगर निगम की ओर से मंगलवार को बाजारों में दुकानदारों से स्वयं ही सामान हटाने की अपील की गई थी, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। इस कारण बुधवार को फिर से कार्रवाई की गई। करीब 12 बजे टीमें डोगरा बाजार में पहुंची और कार्रवाई आरंभ की।
विज्ञापन

इस दौरान फुटपाथ पर सामान बेचने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। टीमों ने गुम्मट चौक, विनायक बाजार, लोअर सुंदर सिंह रोड, रेजिडेंसी रोड और शहीदी चौक में कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब चार ट्रक सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाए गए हैं। इस कारण फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे राहगीरों को परेशानी होती है और वह सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होते हैं। इससे व्यस्त सड़कों पर पैदल आवाजाही करने से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है।

यह कार्रवाई नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव के निर्देश पर हुई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद ही नियमों का पालन करे। निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed