फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, dorest, traning

Jammu News: अधिकारियों को दिया वन संसाधन मूल्यांकन व प्रबंधन पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
jammu, administration, dorest, traning
जम्मू। वन विभाग जम्मू में रविवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें क्षेत्र के 18 वन प्रभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों को वन संसाधन मूल्यांकन और सतत प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई), क्षेत्रीय कार्यालय उत्तरी क्षेत्र शिमला से दो तकनीकी विशेषज्ञों ने पहले दिन के सत्रों का नेतृत्व किया। इसमें वन सूची पद्धतियों, डेटा संग्रह मानकों और वैज्ञानिक वानिकी में एनएफआई और सीएफआई के महत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन वन निगरानी और संसाधन आकलन के एक आवश्यक घटक, नमूना भूखंडों के लेआउट पर व्यावहारिक क्षेत्र प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में वन विभाग के विभिन्न रैंकों के 70 अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ और एचओएफएफ) सुरेश कुमार गुप्ता, सीईओ कैंपा टी रबी कुमार, नोडल अधिकारी एफसीए डॉ. केआनंद, मुख्य वन संरक्षक, जम्मू डॉ. एमके कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed