{"_id":"674636917ca4361eac0a90c9","slug":"jammu-adgp-meeting-instruction-jammu-news-c-10-jam1006-490923-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएसपी चार-पांच दिन में पोर्टल पर अपलोड करें सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएसपी चार-पांच दिन में पोर्टल पर अपलोड करें सड़क दुर्घटनाओं का ब्योरा
विज्ञापन
एडीजीपी जम्मू ने बैठक कर की डेटा बेस की स्थिति की समीक्षा, दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सभी एसएसपी सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित विवरण को चार-पांच दिन में पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके। यह निर्देश मंगलवार को एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने समग्र यातायात परिदृश्य और एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटा बेस की स्थिति की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने बताया कि प्रयासों की प्रगति और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए हर महीने एक समीक्षा बैठक होगी, जिसमें समय पर अनुपालन और प्रणाली में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार और जम्मू में समग्र यातायात प्रबंधन को बढ़ाना है।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटा बेस पोर्टल पर दुर्घटना डेटा को उचित और समय पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जा रहा है। ये डेटा-संचालित दृष्टिकोण अधिकारियों को निवारक उपाय करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और जम्मू क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में सुधार करने के लिए रणनीति विकसित करने में सक्षम करेगा।