फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, accident, injured, minister

Jammu News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल, मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
jammu, accident, injured, minister
गांधी नगर महिला कॉलेज के बाहर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के गांधी नगर महिला कॉलेज के बाहर सोमवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती घायल हो गई। हादसे के वक्त खेल मंत्री सतीश शर्मा का काफिला भी गुजर रहा था। यह देखकर मंत्री ने काफिला रुकवाया और घायल को वाहन में डालकर जीएमसी पहुंचाया।
अस्पताल में प्रिंसिपल आशुतोष गुप्ता भी पहुंचे। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से युवती का उपचार करने को कहा। युवती की पहचान रिद्म मेहता निवासी सरवाल के रूप में हुई है। मंत्री ने बताया कि युवती के सिर में गहरी चोट लगी है। हालांकि, डाक्टर बता रहे हैं कि वह खतरे से बाहर हैं। परिवार को हादसे के बारे सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर किसी को सड़क पर किसी भी घायल की मदद करनी चाहिए। बीते वर्ष देश में 40 से 50 हजार लोगों की इसलिए मौत हो गई। जिनको सड़क हादसे में घायल होने पर समय पर उपचार नहीं मिला। इसलिए मैं चाहता हूं कि यदि कोई भी सड़क पर घायल मिले तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाए। बता दें कि एक बार पहले भी मंत्री सतीश शर्मा ने कश्मीर में सड़क हादसे की घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed