{"_id":"657809c0d1afe0ddab0f5176","slug":"jambu-zoo-black-deer-and-crocodile-jammu-news-c-10-jam1008-260222-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बंगाल टाइगर के बाद जंबू जू में नए मेहमान, मगरमच्छ और काले हिरणों को देख खुश हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बंगाल टाइगर के बाद जंबू जू में नए मेहमान, मगरमच्छ और काले हिरणों को देख खुश हुए सैलानी
Tue, 12 Dec 2023 05:37 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:37 PM IST
सार
जू में लगातार प्रमुख जानवरों की प्रजातियां बढ़ने से पहुंचने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। रोजाना औसतन 600 से 700 लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
जंबू जू में पहुंचे काले हिरण और मगरमच्छ।
विस्तार
जम्मू के नगरोटा स्थित जंबू जू परिवार में बंगाल टाइगर के बाद नए मेहमान काले हिरण और मगरमच्छ शामिल हो गए हैं। लोगों को दिल्ली जू से लाए दस काले हिरण को पास से देखने का मौका मिला, जिन्हें देख सैलानियों को चेहरे खिल गए। जू में लगातार प्रमुख जानवरों की प्रजातियां बढ़ने से पहुंचने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। रोजाना औसतन 600 से 700 लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
जू परिवार में दिल्ली जू से दस काले हिरण लाए गए हैं, जिनमें चार नर और छह मादा हैं। काले हिरण आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इसी तरह लखनऊ और रोहतक से सात मगरमच्छ लाए गए हैं। घड़ियाल में दो नर और एक मादा शामिल है। मगरमच्छ के रहने के लिए जगह तैयार की जा रही है। आगामी समय में लोगों को देशभर के प्रमुख जानवरों को देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
जंबू जू में पहुंचे काले हिरण और मगरमच्छ।