फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jaish e Mohammad operatives planned attacks across India, pulwama attack was a part of it: NIA

पुलवामा हमले के मास्टर माइंड के सहयोगी ने पूरे देश में रची थी आतंकी हमले की साजिश-एनआईए

Tue, 17 Sep 2019 01:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jaish e Mohammad operatives planned attacks across India, pulwama attack was a part of it: NIA
पुलवामा हमला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर अहमद खान के करीबी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य सज्जाद अहमद खान के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की अदालत में आरोपपत्र दायर कर दावा किया है कि सज्जाद ने देशभर में आतंकवादी हमलों की साजिश रची थी। सज्जाद पर पुलवामा हमले में भी शामिल होने का संदेह है। 
विज्ञापन


एनआईए ने जैश के चार सदस्यों के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और 121ए (भारत सरकार के खिलाफ  युद्ध छेड़ने या युद्ध छेड़ने की प्रयास करना या युद्ध छेड़ने के लिए उकसाना), गैरकानूनी गतिविधियां, निषेध कानून और विस्फोटक सामग्री कानून के विभिन्न प्रावधानों में आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन


एजेंसी ने अंतिम रिपोर्ट में में कहा कि इस षड्यंत्र का सरगना मुदस्सिर था, लेकिन सुरक्षा बलों के साथ मार्च 2019 में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद उसके खिलाफ आरोप रद्द कर दिए गए हैं। यह मामला जैश द्वारा दिल्ली, एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने का आपराधिक षड्यंत्र करने से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पत्र में सज्जाद अहमद खान (27), तनवीर अहमद गनी (29), बिलाल अहमद (23) और मुजफ्फर अहमद भट (25) सभी पुलवामा निवासी शामिल हैं। पुलवामा की घटना के दिन, मुदस्सिर ने सज्जाद से व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसे सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed