फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूद अजहर की मौत की अटकलों पर दो थ्योरी आई सामने, कहीं यह पाक की चाल तो नहीं

Mon, 04 Mar 2019 03:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 04 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar death shows two mystery, air strike by india or kidney failure
मसूद अजहर - फोटो : फाइल
पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत की अटकलों के बीच दो थ्योरी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मसूद की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। हालांकि इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा विशेषज्ञों की माने तो यह पाकिस्तान की एक चाल भी हो सकती है विश्व पटल पर अपने आप को बचाने के लिए।

jaish e mohammad chief masood azhar death shows two mystery, air strike by india or kidney failure
मसूद अजहर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मसूद अजहर की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से ऐसी जानकारी वायरल हो रही है। वहीं खुफिया एजेंसीज से मिले इनपुट पर ध्यान दें तो माना जा रहा है कि जिस दिन एयर स्ट्राइक हुई थी, मसूद भी उसी कैंप में मौजूद था। लेकिन अभी तक किसी विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। 

 
jaish e mohammad chief masood azhar death shows two mystery, air strike by india or kidney failure
masood azhar
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि मसूद अजहर की किडनी फेल हो चुकी है और वह नियमित डायलिसिस पर है। शनिवार को एक शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से बताया था कि मसूद का पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। रावलपिंडी में ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय भी है। बताया जा रहा कि उसका इलाज पाकिस्तान सरकार की निगरानी में हो रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar death shows two mystery, air strike by india or kidney failure
masood azhar
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट को देखें तो माना जा रहा है कि जिस दिन भारत ने पीओके में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। उस दिन आतंकी मसूद कैंप में मौजूद था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय में स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था।  
विज्ञापन
jaish e mohammad chief masood azhar death shows two mystery, air strike by india or kidney failure
masood azhar
क्या है आतंकी मसूद का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद 
जैश-ए-मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है जिसके आतंकी जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कई राज्यों में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। मार्च इसकी स्थापना साल 2000 में मसूद अजहर ने की थी। जनवरी 2002 में जब इसे पाकिस्तान की सरकार ने बैन कर दिया तब जैश ए मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम उल इस्लाम कर लिया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed